सगमा में प्रेम प्रसंग का नाटकीय मोड़: प्रेमिका चार माह के गर्भ के साथ प्रेमी के घर पहुंची, शादी से इनकार कर हुआ फरार

Location: सगमा


सगमा (गढ़वा)। यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि सच्चाई है जो समाज और रिश्तों की गहराई पर कई सवाल खड़े करती है। धुरकी थाना क्षेत्र के घघरी गांव में एक विवाहित महिला अपने प्रेमी के दरवाजे पर पहुंचकर शादी की गुहार लगा रही है, जबकि प्रेमी घर छोड़कर फरार हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनभद्र जिले के नेरुइया डामर की रहने वाली पूजा देवी, जो दो बच्चों की मां हैं, का प्रेम संबंध घघरी गांव निवासी शशि कुमार चंद्रवंशी (पिता सुग्रीव चंद्रवंशी) से दो वर्ष पूर्व एक शादी समारोह में हुआ था। पूजा ने बताया कि दोनों के बीच पहले फोन पर बातचीत होती थी, जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल गया।

पूजा के अनुसार, शशि उसे शादी का झांसा देकर तमिलनाडु ले गया, जहां दोनों साथ रहने लगे। इस दौरान पूजा गर्भवती हो गई। जब गर्भ चार माह का हो गया, तब शशि ने कहा कि अब दोनों को घर चलकर शादी कर लेनी चाहिए। वह पूजा को लेकर उसके मायके नेरुइया डामर तक गया और कहा कि वह घघरी जाकर अपने घरवालों से बात करेगा और फिर शादी करेगा।

इसके बाद से शशि का मोबाइल बंद हो गया और कोई संपर्क नहीं हो पाया। थक-हार कर पूजा गर्भ के साथ शशि के गांव घघरी पहुंची, लेकिन वहां उसे शशि नहीं मिला। पूजा का आरोप है कि शशि के परिजनों ने उसे डरा-धमकाकर भगा दिया और चुपचाप लौट जाने को कहा।

पहले हो चुकी है थाना पंचायत, अब प्रेमिका की आत्महत्या की चेतावनी

पूजा का कहना है कि वह पहले भी इस मामले को लेकर धुरकी थाना में पंचायत कर चुकी है, लेकिन अब जब शशि पूरी तरह से शादी से इनकार कर चुका है और फरार है, तो वह बेहद निराश है। पूजा ने चेतावनी दी है कि यदि शशि उससे शादी नहीं करता, तो वह उसके दरवाजे पर आत्महत्या कर लेगी।

इस घटना को लेकर गांव में चर्चा गर्म है और कुछ लोग दोनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, प्रेमी की फरारी ने मामले को और पेचीदा बना दिया है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!