सगमा में देशभक्तिपूर्ण माहौल में मनाया गया गणतंत्र दिवस, हर ओर लहराया तिरंगा

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा):
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सगमा प्रखंड क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। जन-गण-मन की गूंज के बीच सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में तिरंगा ध्वज फहराया गया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।
प्रखंड कार्यालय सगमा में प्रखंड प्रमुख अजय कुमार साह के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। वहीं प्लस टू उच्च विद्यालय बीरबल में प्रधानाध्यापक प्रत्युष कुमार दुबे, जिला परिषद सदस्य अंजू यादव एवं मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा ने संयुक्त रूप से तिरंगा ध्वज फहराया।
प्रखंड मुख्यालय स्थित भैया रुद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार यादव ने झंडोत्तोलन किया।
पंचायत भवन सगमा में मुखिया तेज लाल राम द्वारा तथा पंचायत सचिवालय बीरबल में मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, जिला परिषद सदस्य अंजू यादव, प्रमुख अजय साह एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य नंदगोपाल यादव ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया।
वहीं पंचायत सचिवालय घघरी में मुखिया सरोज देवी एवं पंचायत सचिव सूर्यदेव सिंह ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया।
झामुमो कार्यालय में डॉ. हरिदास यादव तथा भाजपा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव ने तिरंगे को सलामी देकर ध्वजारोहण किया।
इसके अलावा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में भी झंडोत्तोलन कर गणतंत्र दिवस को समारोहपूर्वक मनाया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!