Location: सगमा
सगमा (गढ़वा): सगमा प्रखंड मुख्यालय स्थित शिशु मंदिर परिसर में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर श्री राधे-राधे पूजा समिति संघ द्वारा देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
मुख्य अतिथि झामुमो नेता दीपक प्रताप देव, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, समाजसेवी योगेंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
भोजपुरी गायक धनंजय लाल यादव ने “का भाव बा तोहार चुनरी के हो” जैसे भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम देर रात तक चला और भक्तिमय वातावरण बना रहा।
समिति के अध्यक्ष विपुल यादव समेत सभी पदाधिकारी आयोजन में सक्रिय रहे। कार्यक्रम में सुरक्षा और व्यवस्था की अच्छी तैयारी की गई थी। देवी जागरण सगमा क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बना।











