सगमा में अखंड कीर्तन के दौरान नाल वादक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

झारखंड के गढ़वा जिले के सगमा प्रखंड क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। धुरकी थाना क्षेत्र के धोबनी गांव निवासी 55 वर्षीय लालबिहारी कोरवा की अखंड कीर्तन के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, लालबिहारी कोरवा शुक्रवार शाम सगमा प्रखंड के पूतूर गांव में आयोजित अखंड कीर्तन में शामिल होने पहुंचे थे। वे कीर्तन में नाल वादक के रूप में योगदान दे रहे थे। बताया जाता है कि रात लगभग साढ़े 11 बजे उन्होंने कीर्तन में मौजूद लोगों से कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है। इसके बाद वे आराम करने के लिए बाहर निकले, तभी अचानक गिर पड़े। जब तक लोग कुछ समझ पाते, उनकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हुई।
परिजनों के अनुसार, लालबिहारी की तबीयत कई दिनों से खराब चल रही थी और वे शारीरिक रूप से काफी कमजोर थे। इसके बावजूद संगीत के प्रति उनका प्रेम उन्हें कीर्तन में खींच लाया। ग्रामीणों ने बताया कि वे बचपन से ही संगीत प्रेमी थे और जहां भी भजन-कीर्तन होता, बिना बुलाए शामिल हो जाते थे। शुक्रवार को भी घरवालों के मना करने के बावजूद वे करीब आठ किलोमीटर पैदल चलकर पूतूर गांव पहुंचे थे।
घटना की सूचना मिलते ही धोबनी गांव में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि इस वर्ष उन्होंने अपने एक बेटे और एक बेटी की शादी तय की थी, लेकिन उससे पहले ही उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी समेत चार बच्चों को छोड़ गए हैं।
गांव में अब इस बात की चर्चा है कि परिवार का भरण-पोषण कैसे होगा। पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!