Location: सगमा
सगमा। सगमा प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को बिमल कुमार सिंह ने प्रखंड के 13वें प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) एवं अंचल अधिकारी (सीओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्हें धुरकी के अंचल अधिकारी सह प्रभारी बीडीओ जुल्फिकार अंसारी ने पदभार सौंपा। साथ ही बिमल कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी का भी प्रभार दिया गया है।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने प्रखंड व अंचल के सभी कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सगमा प्रखंड में विकास कार्यों को गति देना और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा।
उन्होंने कहा, “सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाना प्रखंड प्रशासन की जिम्मेदारी है, जिसे हम सब मिलकर निभाएंगे। कोई भी व्यक्ति विकास योजनाओं से वंचित न रहे, इस दिशा में विशेष ध्यान दिया जाएगा। सभी पंचायतों का समान रूप से विकास मेरी प्राथमिकता होगी।”
इस अवसर पर चौहान्स एक्का, रवि रंजन कुमार, अजीत कुमार, बड़ाबाबू सुरेंद्र सिंह, इरफान हबीब, बीपीओ अभय कुमार, सीआई सतीश कुमार, सरोज कुमार, रशीद जमाल, दिनेश मौर्य, साबिर अंसारी समेत प्रखंड एवं अंचल के कई कर्मचारी उपस्थित थे।











