Location: सगमा
सगमा (गढ़वा)। प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लासपूर्ण माहौल के बीच कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। जगह-जगह जन्मोत्सव की तैयारियाँ चल रही हैं। इस पर्व को लेकर बच्चे, बूढ़े, युवा और महिलाएँ सभी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
बच्चे बालरूप का गणवेश धारण कर उत्सव का आनंद ले रहे हैं। गणवेश पहने बच्चों के साथ लोग सेल्फी ले रहे हैं तो कोई फोटो खिंचवाने में व्यस्त दिख रहा है। पूरे प्रखंड क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना हुआ है।
कृष्ण जन्मोत्सव का मुख्य आकर्षण बीरबल गांव में 17 अगस्त को देखने को मिलेगा। श्रीराम सेवा समिति द्वारा आयोजित देवी मंडप, बीरबल में रविवार सुबह 10 बजे से भव्य मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रखंड क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।











