सगमा प्रखंड के पूजा पंडालों में आरती के दौरान श्रद्धालुओं की उमड़ रही है भीड़

Location: सगमा

सगमा:शारदीय नवरात्र के अवसर पर सगमा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। क्षेत्र के सगमा, कटकर कला, गदकवा, शारदा, पुतुर, सोनडीहा, बीरबल, मकरी, घघरी, झुनका, दुसैया सहित कई जगहों पर दुर्गा माता की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। मां दुर्गा के दर्शन और आरती में शामिल होने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

पंडालों में देवी भक्ति गीतों और जयकारों की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालु माता दुर्गा की आरती और पूजन में पूरे मनोयोग से भाग ले रहे हैं। वहीं, पूजा समितियों की ओर से पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जगह-जगह रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से पंडालों की भव्यता देखते ही बन रही है.।
रात्रि में आरती और भजन-कीर्तन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हो रहे हैं। श्रद्धालु माता रानी के दरबार में प्रसाद चढ़ाकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से भी लोग बड़ी संख्या में पंडालों में पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों के साथ स्थानीय प्रशासन की ओर से भी निगरानी रखी जा रही है।पूरा प्रखंड क्षेत्र देवी भक्ति में सराबोर है और नवरात्र का पर्व लोगों के लिए आस्था और उत्साह का विशेष अवसर बन गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!