Location: सगमा
सगमा प्रखंड के कटहर कला पंचायत भवन में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें JSLPS के माध्यम से 36 लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ शतीस भगत, जिप सदस्य अंजू यादव, प्रमुख अजय शाह और मुखिया कलावती देवी ने दीप प्रज्वलित कर की।
शिविर में कुल 700 आवेदन मिले, जिनमें से 156 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। सर्वजन पेंशन में 10 लाभुकों का सुधार किया गया और 108 लोगों को स्वीकृति प्रदान की गई। जरूरतमंद 10 लोगों को धोती–साड़ी दी गई। विभिन्न विभागों के 16 स्टॉल लगाए गए थे।
प्राप्त आवेदनों में जाति प्रमाण पत्र के 19, स्थानीय प्रमाण पत्र के 15, आय प्रमाण पत्र के 21, जन्म प्रमाण पत्र के 3, मृत्यु प्रमाण पत्र के 2, राशन कार्ड से संबंधित 29 और दाखिल–खारिज के 2 आवेदन शामिल थे। सबसे अधिक मइया सम्मान योजना के 204 आवेदन मिले। पशुपालन विभाग को 26 और श्रम विभाग को 10 आवेदन प्राप्त हुए। आधार कार्ड कार्य में 100% उपलब्धि रही और उपस्थित 27 लोगों का आधार कार्य पूरा किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान सहायक चोन्हास एक्का, कनिष्ठ अभियंता अविनाश कुमार, पंचायत सचिव सूर्यदेव सिंह, बीपीओ कुमार अभय, रोजगार सेवक चंद्रशेखर चौबे, प्रभास कुमार पांडेय, आदित्य राम, सीआई सतीश भगत, इरफान हबीब सहित प्रखंड व अंचल के सभी कर्मी उपस्थित थे।











