सगमा(गढ़वा):प्रखंड मुख्यालय सगमा में आज दिनांक 24 सितंबर 2025, दिन बुधवार को सगमा आजीविका महिला संकुल स्तरीय स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों को बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य नंद गोपाल, जिला परिषद सदस्य अंजू यादव, प्रखंड से रवि रंजन, प्रमुख अजय साह, JSLPS के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक नीतिश रंजन, वित्तीय साक्षरता केंद्र के प्रखंड समन्वयक जनार्दन प्रसाद यादव एवं प्रशिक्षिका असून खातून उपस्थित रहे। पंचायत प्रतिनिधि, मुखिया गण, BAP, LH-BRP, G-CRP, CLF-MIS, FL-CRP, OSF-Mentor, JRP, A/W, AKS, APS एवं समूह की दीदियां भी बड़ी संख्या में मौजूद थीं।सभा को संबोधित करते हुए अतिथियों ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि संकुल से जुड़कर ऋण लेकर आत्मनिर्भर बनें। नशा मुक्ति, बच्चों की बेहतर शिक्षा और बुरी संगत से बचने पर विशेष जोर दिया गया। JSLPS के BPM नीतिश रंजन ने CLF की आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए इसके लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की।
इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडरों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूरा माहौल उत्साह और ऊर्जा से भरा रहा।











