संविधान दिवस पर गढ़वा में अधिकारियों-कर्मचारियों ने पढ़ी प्रस्तावना, लिया संकल्प

Location: Garhwa

गढ़वा, 26 नवंबर 2025।
संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरीय पदाधिकारियों, कार्यालय प्रमुखों एवं सभी कर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना सामूहिक रूप से पढ़ी और संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों एवं दायित्वों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने से हुई। उपस्थित अधिकारियों ने संविधान निर्माण में डॉ. अंबेडकर के महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।

उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान दिवस हर वर्ष 26 नवंबर को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। उन्होंने कहा कि 19 नवंबर 2015 को केंद्र सरकार ने राजपत्र अधिसूचना के माध्यम से 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया था। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मियों को संविधान में निहित मूल अधिकारों और कर्तव्यों के निर्वहन में ईमानदारी बरतने की अपील की।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, अभियान एसपी राहुल कुमार बड़ाइक, पुलिस उपाधीक्षक यशोधरा सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

संविधान दिवस के अवसर पर जिले के सभी प्रखंड, अंचल, थाना तथा विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई और अधिकारों-कर्तव्यों के प्रति निष्ठा से पालन करने का संकल्प लिया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!