संयुक्त परिवार व्यवस्था ही बच्चों को दे सकती है सुसंस्कारित जीवन : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

Location: Garhwa

गढ़वा : अखण्ड भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा का आधार उसकी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान रही है, और इसमें संयुक्त परिवार की अहम भूमिका है। उक्त बातें संस्कार भारती झारखंड प्रांत के प्रांत मंत्री और पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच, नवादा के निदेशक नीरज श्रीधर स्वर्गीय ने कही।

उन्होंने कहा कि संयुक्त परिवार, जिसमें कई पीढ़ियाँ साथ रहती हैं, बच्चों को सुसंस्कारित बनाने में महत्वपूर्ण है। घर के बड़े सदस्य बच्चों को समय, मार्गदर्शन और संस्कृति देते हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति के सोलह संस्कार संयुक्त परिवार में ही संभव हैं।

नीरज श्रीधर ने कहा कि वर्तमान समय में नई पीढ़ी में जो विकृतियाँ दिख रही हैं, उसका प्रमुख कारण संयुक्त परिवार व्यवस्था का खत्म होना है। उन्होंने कहा कि एकाकी परिवारों में माता-पिता की व्यस्तता के कारण बच्चों को निगरानी और सही वातावरण नहीं मिल पाता, जिससे उनमें नकारात्मक प्रवृत्तियाँ पनपती हैं।

उन्होंने कहा, यदि हम नई पीढ़ी में सकारात्मकता और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो हमें फिर से संयुक्त परिवार व्यवस्था को बनाए रखने की दिशा में आगे बढ़ना होगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!