श्री बंशीधर महोत्सव: प्रशासनिक अव्यवस्था और राजनीतिक खींचतान की भेंट चढ़ा

Location: Garhwa

श्री बंशीधर नगर में 19 और 20 मार्च को आयोजित दो दिवसीय राजकीय महोत्सव इस बार प्रशासनिक असफलता और राजनीतिक विवादों के कारण अपनी गरिमा खो बैठा। महोत्सव को भव्य बनाने के दावों के बावजूद प्रशासन व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में पूरी तरह विफल रहा। मुख्यमंत्री के उद्घाटन समारोह तक ही प्रशासन की सक्रियता सीमित रही, उसके बाद दो दिनों तक पूरा आयोजन अव्यवस्था का शिकार हो गया। कुर्सियां टूटने से लेकर दर्शकों के बीच हंगामे तथा फुहड़पना की स्थिति बनी रही, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इसे संभालने की कोई गंभीर कोशिश नहीं की गई।

इस आयोजन की विफलता का संकेत पहले ही मिलने लगा था, जब इसे लेकर पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने सोशल मीडिया पर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने यह सवाल उठाया था कि प्रशासन इस महोत्सव को झारखंड मुक्ति मोर्चा का कार्यक्रम बनाने में जुटा है, जो पूरी तरह अनुचित है। महोत्सव के दौरान इन आरोपों की पुष्टि तब होती दिखी जब विपक्षी दलों के कार्यकर्ता तो दूर, स्थानीय विधायक तक ने इससे दूरी बनाए रखी। पूरे आयोजन में सत्ता पक्ष का दबदबा साफ नजर आया, जिससे यह सवाल उठने लगा कि क्या यह एक सरकारी उत्सव था या किसी राजनीतिक दल का मंच?

धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से आम जनता को जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किए जाने वाले इस महोत्सव में इस बार लोगों का जुड़ाव अपेक्षाकृत कम दिखा। आयोजन में प्रशासनिक लापरवाही इतनी अधिक रही कि आम लोग इस महोत्सव से अधिक आकर्षित नहीं हो सके। स्थानीय स्तर पर धार्मिक आयोजनों तक में विभाजन की स्थिति दिखी, जिससे इसकी लोकप्रियता प्रभावित हुई।

इस बार का श्री बंशीधर महोत्सव प्रशासनिक अव्यवस्था और राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण विवादों में घिरा रहा। इसकी चर्चा भव्यता के बजाय बदइंतजामी और खींचतान के कारण ज्यादा रही। आयोजन अपने मूल उद्देश्य से भटक गया और जनता के बीच अपनी मजबूत छवि बनाने में विफल रहा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!