Location: Shree banshidhar nagar
शोक सभा को संबोधित करते हुए आंदोलनकारी निर्मल पासवान ने कहा कि गुरुजी आदिवासी, गरीबों और दलितों की सशक्त आवाज थे। वहीं आंदोलनकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि बाबा ने जल, जंगल, जमीन और झारखंडी संस्कृति के संरक्षण के लिए आजीवन संघर्ष किया। वे एक सच्चे योद्धा थे, जिनके नेतृत्व और आंदोलन के बल पर अलग झारखंड राज्य का निर्माण संभव हो सका।
शोक सभा में निर्मल पासवान, संजय कुमार सिंह, बिनय ठाकुर, मदन सिंह, बैजनाथ सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, सीताराम पासवान, अमरेंद्र दास, अजय सिंह, देवेंद्र चौबे, उपेंद्र सिंह, बिपिन सिंह, रामकिशोर, भरदुल चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी उपस्थित थे।











