Location: Bhavnathpur
भवनाथपुर। पीएम श्री घाघरा विद्यालय प्रांगण में श्री दुर्गा पूजा समिति सिंदुरिया की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राम अवतार पासवान ने की। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई जाएगी।
पूजा को सफल, भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु एक नई पूजा समिति का गठन भी किया गया, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं:
- अध्यक्ष: हितन साह
- उपाध्यक्ष: अजय कुमार साह
- सचिव: ददुली साह
- सह सचिव: मुन्ना उरांव
- कोषाध्यक्ष: विकास कुमार वियार
- उपकोषाध्यक्ष: सोनू कुमार साह
- संगठन मंत्री: शनिचर अगरिया
- संरक्षक: सालधनी साह
- मुख्य संरक्षक: रामअवतार पासवान
- निर्देशक: अन्तू साह
- मीडिया प्रभारी: मनोज कुमार सिंह
- सुरक्षा प्रभारी: सुनील कुमार गुप्ता
- महाप्रसाद प्रभारी: डॉ. उदय कुमार गुप्ता
कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में निम्नलिखित व्यक्तियों को समिति में शामिल किया गया:
प्रदीप कुमार गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, विकास कुमार गुप्ता, पप्पू पासवान, उपेंद्र सिंह, वीरेंद्र भुइया, शिवकुमार गुप्ता, अरविंद कुमार, मिथिलेश गुप्ता, राजू गुप्ता, नंदलाल वियार, राजेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अमित वियार, धर्मेंद्र मेहता, चंदन कोरवा, जितेंद्र कुमार गुप्ता।
समिति ने यह भी संकल्प लिया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से पूजा कार्यक्रम को अनुशासित और भव्य रूप में संपन्न कराया जाएगा











