Location: Meral
मेराल। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर मेराल प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय सहित सभी सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में शोक सभा आयोजित की गई।
शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसी क्रम में किस्मती कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड फार्मेसी में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां छात्रों व शिक्षकों ने मौन धारण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
शोक सभा में प्रखंड के प्रधान सहायक रामनाथ भगत, सुनील कुमार, रिजवान अख्तर, पंचायत सचिव रामजी राम, प्रेमचंद राम, परमानंद पाठक तथा किस्मती कॉलेज के सचिव वीरेंद्र प्रसाद, निदेशक लव कुमार, प्राचार्य विकास कुमार मिश्रा सहित कॉलेज के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।











