शिक्षा की गुणवत्ता और शत-प्रतिशत उपस्थिति पर जोर, बीपीओ ने प्रधानाध्यापकों को दिए आवश्यक निर्देश

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर: प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में प्रखंड के सभी उच्च, मध्य एवं प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) बिरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यालयों के सुचारू प्रशासनिक संचालन को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए बीपीओ बिरेंद्र प्रसाद ने महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘गढ़वा लर्नर्स, गढ़वा लीड्स’ के क्रियान्वयन की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बच्चों के बुनियादी भाषाई एवं गणितीय कौशल को मजबूत बनाने के लिए एफएलएन (FLN) किट का नियमित एवं अनिवार्य रूप से उपयोग सुनिश्चित किया जाए। साथ ही बच्चों के बौद्धिक मूल्यांकन के लिए आयोजित ‘प्रोजेक्ट रेल’ परीक्षा के परिणाम समय पर ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया।
उन्होंने विद्यालयों में छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। साथ ही शिक्षक एवं छात्र दोनों की दैनिक उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज करने, मध्याह्न भोजन (एमडीएम) का एसएमएस निर्धारित समय के भीतर भेजने तथा विद्यालय के स्प्लिट सिलेबस की प्रविष्टि ‘जे गुरुजी ऐप’ पर करने का निर्देश दिया, ताकि छात्र डिजिटल माध्यम से भी पढ़ाई जारी रख सकें।
बीपीओ ने अपार आईडी (APAAR ID) का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी प्रधानाध्यापक को तकनीकी समस्या आती है तो वे निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट तैयार कर एमआईएस समन्वयक राजकुमार मेहता को उपलब्ध कराएं। उन्होंने सभी विद्यालयों से छात्रों के बैंक खाते, आधार एवं वर्तमान नामांकन की अद्यतन रिपोर्ट भी बीआरसी में जमा कराने का निर्देश दिया। वहीं ‘प्रयास कार्यक्रम’ की रिपोर्ट समय पर संकुल साधन सेवी के माध्यम से उपलब्ध कराने को कहा, ताकि जिला मुख्यालय को समेकित रिपोर्ट समय पर भेजी जा सके।
बैठक में लेखापाल प्रदीप शुक्ला ने छात्रों के वित्तीय समावेशन पर जोर देते हुए अधिक से अधिक बच्चों के बैंक खाते खुलवाने की अपील की। वहीं इको क्लब के तहत विद्यालय परिसरों में खाली स्थानों पर अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया गया।
बैठक में ‘गढ़वा लर्नर्स, गढ़वा लीड्स’ के जिला प्रभारी अविनाश सिन्हा, नीरज कुमार, बीआरपी श्रीकांत चौबे, सीआरपी संजय कुमार सिंह, शक्तिदास प्रसाद सिन्हा, बिरेंद्र प्रजापति, एमआईएस समन्वयक राजकुमार मेहता, प्रधानाध्यापक अखिलेश प्रसाद, रामलला मिश्रा, सुधीर चौबे, अमित कुमार, नित्यानंद तिवारी, संजय कुमार, शशिकांत यादव, अनूप विश्वकर्मा, अलीम अंसारी, शिक्षिका तस्लीमा खातून, संजीता कुमारी, रूबी कुमारी, बबिता कुमारी सहित प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    रंका के वरिष्ठ नेता व राजद के पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष रामप्रसाद यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    रंका के वरिष्ठ नेता व राजद के पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष रामप्रसाद यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    मझिआंव व बरडीहा में एसआईआर को लेकर शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

    मझिआंव व बरडीहा में एसआईआर को लेकर शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

    यातायात व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने की मांग, आप नेता ने कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा आवेदन

    यातायात व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने की मांग, आप नेता ने कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा आवेदन

    शिक्षा की गुणवत्ता और शत-प्रतिशत उपस्थिति पर जोर, बीपीओ ने प्रधानाध्यापकों को दिए आवश्यक निर्देश

    शिक्षा की गुणवत्ता और शत-प्रतिशत उपस्थिति पर जोर, बीपीओ ने प्रधानाध्यापकों को दिए आवश्यक निर्देश

    धर्मांतरण और डीलिस्टिंग के मुद्दे पर पिथौरिया में सनातनी-सरना प्रतिनिधियों की बैठक, जल्द जागरूकता यात्रा निकालने की घोषणा

    धर्मांतरण और डीलिस्टिंग के मुद्दे पर पिथौरिया में सनातनी-सरना प्रतिनिधियों की बैठक, जल्द जागरूकता यात्रा निकालने की घोषणा

    उपायुक्त ने घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी दवा, अभिभावकों से सहयोग की अपील

    उपायुक्त ने घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी दवा, अभिभावकों से सहयोग की अपील
    error: Content is protected !!