शावल मशीन पर फंदे से लटकी मिली लाश, 15 वर्षों से बंद पड़ी है रजहरा कोलियरी

Location: पलामू

पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की राजहरा कोलियरी में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 26 वर्षीय संजू चौहान के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पड़वा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया।पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि मृतक अनाथ था और पड़वा क्षेत्र में रहकर काम करता था। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।राजहरा कोलियरी पिछले 15 वर्षों से बंद पड़ी है। सीसीएल प्रबंधन ने खदान की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से नजरअंदाज कर रखी है। न तो कोई सुरक्षा कर्मी तैनात है और न ही कोई गार्ड। इस कारण खदान में लोगों का आना-जाना लगा रहता है।स्थानीय लोगों के अनुसार, खदान में सैकड़ों फीट गहरा पानी भरा है, जहां अक्सर छोटे बच्चे नहाते और तैरते देखे जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से खदान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी दुर्घटना को रोका जा सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!