Location: पलामू
मेदिनीनगर। शहर थाना पुलिस ने शनिवार को मानवता का परिचय देते हुए एक शराबी व्यक्ति को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, शहर थाना क्षेत्र के रेडमा स्थित भीमार्ट मॉल के पास एक व्यक्ति सुबह नशे की हालत में गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही टीओपी-2 प्रभारी राकेश कुमार सिंह, टाइगर मोबाइल के जवान विकास कुमार सिंह और सहायक पुलिसकर्मी जयंत दुबे मौके पर पहुंचे और तत्काल उस व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बावजूद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक उस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस अब उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।











