Location: Garhwa
गढ़वा थाना क्षेत्र के नामधारी कॉलेज के पास शुक्रवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने व्यवसायी ओमप्रकाश गुप्ता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोप है कि रवि तिवारी नामक अपराधी ने लगभग पांच राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
यह तीसरी बार है जब गुप्ता परिवार को निशाना बनाया गया है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।











