विश्वकर्मा भगवान की शोभायात्रा निकली, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

Location: Manjhiaon

मझिआंव: नगर पंचायत क्षेत्र के ब्लॉक के सामने विश्वकर्मा भगवान के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा वैदिक महायज्ञ कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को जल यात्रा के साथ हुई। इस अवसर पर रविवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति को सुसज्जित रथ पर गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया

राधा कृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास के नेतृत्व में निकली यह शोभायात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर रैंसूआ, लोहार पुरवा, पुरानी अस्पताल, बस स्टैंड, मेन रोड, तीन मुहान चौक होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों से माहौल भक्तिमय कर दिया

10 मार्च (सोमवार) को विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जबकि 11 मार्च (मंगलवार) को महायज्ञ एवं अन्य अनुष्ठानों के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

इस आयोजन में कमेटी अध्यक्ष पिंटू विश्वकर्मा, सचिव बद्री शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, अक्षैवर विश्वकर्मा, बलराम शर्मा, कामेश्वर शर्मा, परीक्षा विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, संगम शर्मा, मानिक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!