Location: Meral
मेराल:
मेराल। दीपावली के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पाराडाइज पब्लिक स्कूल, लखेया रोड में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय निदेशक इंजीनियर इमाम ने कहा कि रंगोली बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती है और यह समृद्धि व सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती है। प्रतियोगिता में ग्रुप प्रथम में वैष्णवी, ग्रुप द्वितीय में नर्सिंग तथा ग्रुप तृतीय में वंदना विजेता रहीं। इस अवसर पर शिक्षक फिरदोस अंसारी, राजा प्रकक्षित दुबे, सुधीर कुमार, प्रतिमा कुमारी, सरफराज अंसारी, अंचला कुमारी, हाजरा खातून व प्रिया कुमारी उपस्थित रहे।
डीएभी लीला लातदाग वचन पब्लिक स्कूल में भी सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाकर दीपावली की थीम पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। विद्यालय निदेशक सुरेंद्र विश्वकर्मा ने दीपावली को अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक बताते हुए बच्चों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, रिजवान अंसारी, बसंत कुमार, पवन कुमार, नागेंद्र ठाकुर व शमा परवीन समेत सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्डन स्कूल, बांका रोड में आयोजित प्रतियोगिता में भी बच्चों ने कई तरह की रंगोलियाँ बनाईं। विद्यालय निदेशक धर्मेंद्र देव ने रंगोली को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरक बताया। कार्यक्रम में रामाशीष राम, राहुल कुमार, संजय कुमार ठाकुर, पूजा कुमारी, सिमरन कुमारी, पंकज चौधरी, दुर्गेश राम सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।











