Location: Shree banshidhar nagar
बंशीधर नगर :- मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क (मर्चवार स्कूल से आरीयों रोड में जासा दामर ग्राम होते हुए नरही लौंगा नदी तक) का शिलान्यास मंगलवार को स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव ने नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि गढ़ परिवार से हमारा पुराना और आत्मीय रिश्ता रहा है। यह सड़क क्षेत्र के विकास की रीढ़ साबित होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर निरंतर प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव तक पक्की सड़क पहुँचे, ताकि आम जनता को सुगम यातायात की सुविधा मिल सके। विधायक ने कहा कि जल्द ही पूरे भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की नदिया बहेगी। उन्होंने मोटेशन के नाम पर हो रही अवैध वसूली की शिकायतों पर चिंता जताते हुए कहा कि इस प्रकार की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की कि ऐसी किसी भी समस्या की जानकारी उन्हें उपलब्ध कराएं, ताकि अवैध वसूली पर रोक लगाई जा सके। केंद्रीय कार्य समिति सदस्य ताहीर अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हो रहा यह निर्माण कार्य स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेगा। इस सड़क के बन जाने से शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। मौके पर झामुमो के जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, निर्मल पासवान, झामुमो नेत्री किरण कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष अमर नाथ पांडेय, मुखिया मनोज ठाकुर, पूर्व मुखिया मुस्ताक अहमद, रमेश चंद्रवंशी, सोहन उरांव, बाबूलाल दुबे, बीडी पांडेय, बबलू पांडेय, पप्पू सिंह, छोटन सिंह, संजय सिंह, गोपाल चंद्रवंशी, साकेत सिंह, मदन सिंह, राणा सिंह, देवेंद्र सिंह, संतोष पांडेय, जीतन ठाकुर, धनंजय सिंह, नासिर अंसारी, धीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।











