विकसित भारत रोजगार आजीविका मिशन गारंटी जन जागरण अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित, सांसद व विधायक ने सरकार की योजनाओं पर रखे विचार

Location: Meral


मेराल। विकसित भारत रोजगार आजीविका मिशन गारंटी जन जागरण अभियान के तहत रविवार को हाईस्कूल मैदान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर सांसद जिला प्रतिनिधि प्रमोद चौबे एवं विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन के नेतृत्व में सांसद बीडी राम, विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी एवं पूर्व सांसद घूरन राम को अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बीडी राम ने कहा कि विकसित भारत संकल्प को साकार करने की दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित रोजगार आजीविका मिशन गारंटी योजना को लेकर देशभर में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रहने वाले बेरोजगार युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों एवं कमजोर वर्गों को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि जन जागरण अभियान के तहत पंचायतों, नगर निकायों, प्रखंड एवं जिला स्तर पर जागरूकता शिविर, चौपाल, रैलियां एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।
पूर्व सांसद घूरन राम ने कहा कि जी राम जी योजना लागू होने के बाद विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है और वह केवल दुष्प्रचार कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 5200 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद गढ़वा एवं भवनाथपुर के लोगों को अब तक जनरल योजना के तहत पानी नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि झामुमो एवं कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।
विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने झारखंड में बालू की किल्लत को लेकर राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि छह वर्ष बीत जाने के बाद भी बालू घाटों का टेंडर नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश के बावजूद मजेरूआ जमीन की रसीद काटने एवं ऑनलाइन करने की प्रक्रिया को सरकार ने रोक रखा है और गरीबों के हक को दबाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई है। इससे गरीब लोग जमीन की रसीद नहीं कटने और ऑनलाइन प्रक्रिया न होने से परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण करने वाली बेटियों को मैया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, जबकि 50 वर्ष पूर्ण करने वालों का नाम स्वतः सूची से कट जा रहा है। विधायक ने बताया कि पहले मनरेगा योजना में 88 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान था, जबकि अब जी राम जी योजना के तहत केंद्र की मोदी सरकार द्वारा 1.50 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस योजना के माध्यम से न्यूनतम रोजगार की गारंटी, कौशल विकास प्रशिक्षण, स्वरोजगार के अवसर तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्थायी आजीविका से जोड़ना है, जिससे पलायन पर रोक लगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य, स्वच्छता, जल संरक्षण, हरित परियोजनाएं, लघु उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को सशक्त करने तथा युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार योग्य बनाने की भी व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर रघुराज पांडेय, सूरज गुप्ता, विनय चौबे सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, गढ़वा प्रखंड विधायक प्रतिनिधि अरविंद धर दुबे, मथुरा राम, रविंद्र पासवान, रामजी पासवान, रविंद्र प्रसाद, राजबली चौधरी, लालमणि साव, अमित साव, महेंद्र सिंह, रामप्रताप साह, कुमार कनिष्क, परीक्षित तिवारी, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, उमेश कश्यप, संदीप दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!