Location: सगमा
सगमा/बिलासपुर/गढ़वा
झारखंड सीमा पर स्थित विंधमगंज में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाई गई। जयंती समारोह का आयोजन संतोष सिंह गौड़ के नेतृत्व में सम्मान, गौरव और परंपरा के साथ किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किए, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन जीत लिया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएँ, युवा और आम नागरिक शामिल हुए।
मुख्य अतिथियों एवं बाहर से आए विशिष्ट लोगों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। समारोह के दौरान “बिरसा मुंडा अमर रहें” के गगनभेदी नारे लगातार गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति और आदिवासी गर्व की भावना से भर गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान तारा देवी, धरती डोलवा, प्रधान सुरेंद्र पासवान, समाजसेवी एवं पत्रकार ओमप्रकाश रावत, राजेश रावत, पूर्व प्रधान मुन्ना लाल, दीपक प्रसाद गुप्ता, सरजू प्रसाद गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।











