वन विभाग के लापरवाही से पौधारोपण क्षेत्र से काटे गए हजारों पेड़

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर सिघिंताली मुख्य पथ के बगल में मुस्कयनी पहाड़ पर एक दशक पूर्व वन विभाग से लगाए गए पेड़ को वन विभाग के कर्मी के लापरवाही से हजारों हरे पेड़ को काट लिया गया है। बावजूद वन विभाग मूक दर्शक बना रहा ।ग्रामीणों के शिकायत पर कुछ लोगों के विरुद्ध वन अधिनियम का करवाई की गई है ।फिर भी लगातार हरे पेड़ों की कटाई रोकने में वन विभाग असक्षम साबित नही हो रहा है ।
ग्रामीण प्रमोद दुबे ,राकेस कुमार , रमेस राम ,राजू कुमार ,धर्मेंद्र कुमार ,अख्तर अंसारी , इबरान अंसारी ने बताया की अहले सुबह ,दो पहर या जब अंधी तूफान आता है तो लोग उक्त पहाड़ी में लगे खैर ,शीशम ,सीधा की लकड़ी काट कर जलावन या अन्य निजी कार्य के लिए रोज हरे पेड़ को काट रहे है ।अबतक हजारों पेड़ इस पहाड़ी में काट चुके है कई बार ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग के कर्मी को दूरभाष पर दिया गया परंतु कर्मी कभी जिला से बाहर होने का या देख लेने की बात कह कर टाल देते है ।जिसके कारण दिन प्रतिदिन हरे पेड़ काट कर लोग ले जा रहे है ।
बताते चले की एक दशक पूर्व वन विभाग के द्वारा उक्त पहाड़ी में लगभग दस हजार पौधा रोपण कराया गया थे जिसमे खैर ,शिसम ,सीधा ,चकबंदी , चीड़ जैसे पौधा अब पेड़ का रूप ले लिया है । पहाड़ी के तीन ओर से घिरा गांव बसा है ।जिसके आसपास के लोगों के द्वारा ही पेड़ों की कटाई की जा रही है ।
इस बाबत वन रक्षी अनूप सिंह ने पूछे जाने पर बताया की हरे पेड़ काटे जाने की शिकायत पर कई बार कुछ लोगों पर कानूनी कारवाई की गई है पहाड़ी के आसपास लोग वन क्षेत्र को अतिक्रमण कर निवास कर रहे है उन्ही लोगों के द्वारा चोरी छिपे पेड़ों की कटाई की जा रही है ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pratham Kumar Choubey

Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!