लोडे देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद

Location: Meral

मेराल थाना क्षेत्र के ओखरगड़ा निवासी अजय प्रसाद गुप्ता के घर से जांच के दौरान थाना प्रभारी विष्णु कांत ने एक लोडेड देसी कट्टा के साथ पांच जिंदा कारतूस बरामद किया है। समाचार के अनुसार अजय प्रसाद गुप्ता अपनी पत्नी कौशल्या देवी के साथ रविवार को मारपीट कर रहा था। कौशल्या देवी ने बताई की उसका पति का एक महिला के साथ अवैध रूप से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इसका विरोध किया तो उसका पति अजय ने उसके कनपटी में डराने एवं मारने के लिए पिस्टल सटा दिया जिससे वह काफी डर और सहम गई। पुनः सोमवार के दिन अजय अपनी पत्नी कौशल्या देवी के साथ मारपीट करने लगा। इसकी सूचना कौशल्या के मायके वालों ने मेराल थाना प्रभारी को दिया। मारपीट की सूचना पर थाना प्रभारी बिष्णु कांत एएसआई जैनेन्द्र पासवान एवं पुलिस बल के साथ ओखरगाडा़ पहुंचे। पुलिस के आने की भनक लगते ही अजय प्रसाद गुप्ता घर से फरार हो गया। जब पुलिस उसकी पत्नी के व्यान पर अजय की घर की तलाशी ली तो एक लोडेड देशी कट्टा के साथ पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अजय के विरुद्ध प्राथमिककी दर्ज करते हुए मामले की सघन जांच किया जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!