लगातार बारिश से धान की फसल बर्बादी के कगार पर, किसानों में गहरी चिंता

Location: सगमा

गढ़वा जिले के सगमा प्रखंड क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में पककर तैयार धान की फसल पानी में डूबने लगी है और कटाई न हो पाने के कारण सड़ने की स्थिति में पहुंच गई है।

स्थानीय किसानों का कहना है कि हर वर्ष छठ महापर्व के बाद बड़े पैमाने पर धान की कटाई शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार लगातार बारिश ने पूरा क्रम बिगाड़ दिया है। खेतों में पानी भर जाने से फसल कटाई संभव नहीं हो पा रही है, जबकि कई जगह कटे हुए धान के बंडल भीगकर खराब हो रहे हैं।

प्रगतिशील किसान दीपक यादव, सुभाष प्रसाद यादव, बिहारी सिंह, सिद्धेश्वर नाथ चौबे और रामचंद्र शाह ने बताया कि इस साल भदई फसल ठीक नहीं हुई थी, लेकिन धान की अच्छी पैदावार की उम्मीद से किसान उत्साहित थे। लगातार बारिश ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसानों का कहना है कि अगर अगले एक-दो दिन में बारिश नहीं थमी तो उनकी पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी।

महंगे बीज और खाद लगाकर तैयार की गई फसल आंखों के सामने सड़ रही है। खेतों में भरे पानी और नमी के कारण कटाई संभव नहीं है। किसानों का कहना है कि अगर यह स्थिति कुछ और दिनों तक बनी रही तो पूरे क्षेत्र में भारी नुकसान होगा और उनकी आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!