Location: पलामू
मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के रामनगर रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही टिओपी 2 प्रभारी राकेश सिंह और टाइगर मोबाइल के जवान सूर्यनाथ सिंह घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव अलग-अलग भाग में बटा हुआ है।घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से पुलिस अज्ञात शव की पहचान करने में जुट गई है।वही पुलिस ने आम लोगों से अपील किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस अज्ञात व्यक्ति को पहचानते हैं तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने की कृपा करे।











