रुद्र महायज्ञ में शिव विवाह प्रवचन सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि):
प्रखंड क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 21 फरवरी को जल यात्रा के साथ आरंभ हुआ यह धार्मिक अनुष्ठान 28 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा।
यज्ञ के अवसर पर शिव पुराण कथा का वाचन अयोध्या से पधारे प्रवचनकर्ता अनिल मिश्रा द्वारा किया जा रहा है। कथा के दौरान शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का विस्तृत वर्णन किया गया, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
प्रवचन में माता पार्वती की कठोर तपस्या का उल्लेख करते हुए बताया गया कि उन्होंने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए हिमालय पर्वत पर वर्षों तक कठोर साधना की। कहा गया कि माता पार्वती ने केवल बेलपत्र और जल ग्रहण कर तपस्या की, जिसके कारण उन्हें ‘अपर्णा’ नाम से भी जाना जाता है। अंततः उनकी अटूट भक्ति और तप के प्रभाव से भगवान शिव ने उनसे विवाह किया।
प्रवचन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं, विशेषकर बालिकाओं को सद्गुण, माता-पिता की आज्ञा पालन, पूजा-पाठ और कठिन परिश्रम का संदेश दिया गया। शिव विवाह प्रसंग के भावपूर्ण वर्णन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए।
यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन हवन, पूजन और धार्मिक अनुष्ठान जारी है। आयोजकों के अनुसार पूर्णाहुति के दिन विशेष कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!