राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बीएलओ की बैठक आयोजित, जागरूकता कार्यक्रमों पर चर्चा

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (गढ़वा): मंगलवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार की अध्यक्षता में सभी बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर की बैठक हुई। बैठक में आगामी 25 जनवरी को प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन की तैयारी पर चर्चा की गई।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि:

  1. सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता प्रतिज्ञा का आयोजन सुनिश्चित करें।
  2. जहां विद्यालयों में ईएलसी (इलेक्शन लिटरेसी क्लब) का गठन हुआ है, वहां मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएं।
  3. सभी नए निबंधित मतदाताओं के बीच मतदाता पहचान पत्र का वितरण करें।
  4. मतदाता जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें।

इस अवसर पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड समन्वयक कौशल कुमार, बीएलओ सुपरवाइजर अमन कुमार केशरी, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार और बीएलओ सुनीता देवी, रवीना बानो, शशि देवी, पूनम देवी, आशा देवी सहित सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर और प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

बैठक में मतदाता दिवस को सफल बनाने और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विधायक शशि भूषण मेहता ने लेस्लीगंज थाना प्रभारी का किया स्वागत

    विधायक शशि भूषण मेहता ने लेस्लीगंज थाना प्रभारी का किया स्वागत

    झारखंड के 8 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर चला बड़ा टिकट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 1233 यात्री

    झारखंड के 8 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर चला बड़ा टिकट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 1233 यात्री

    विद्यालय में संयोजिका से छेड़खानी का आरोप, प्रधानाध्यापक पर FIR दर्ज — पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप

    विद्यालय में संयोजिका से छेड़खानी का आरोप, प्रधानाध्यापक पर FIR दर्ज — पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप

    प्रशासनिक खबर

    प्रशासनिक खबर

     जनता की उम्मीदों को कर रहे भस्म, खुद को सनातनी कहकर फैला रहे भ्रम: धीरज दुबे का विधायक पर वार

     जनता की उम्मीदों को कर रहे भस्म, खुद को सनातनी कहकर फैला रहे भ्रम: धीरज दुबे का विधायक पर वार

    बेलचम्पा कोयल नदी पुल लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    बेलचम्पा कोयल नदी पुल लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!