Location: Manjhiaon
मझिआंव (गढ़वा)।
प्रखंड के पुरे गांव निवासी एवं राष्ट्रीय नाई महासभा के महासचिव सतीश कुमार ठाकुर की 81 वर्षीय मां चानो देवी का गुरुवार को निधन हो गया। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार गांव के बगल स्थित बांकी नदी तट पर किया गया, जहां उनके पति भिखारी ठाकुर ने मुखाग्नि दी।
अंतिम संस्कार के बाद दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भगवान से प्रार्थना की गई कि वे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस दुख की घड़ी सहने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश सचिव कुंदन कुमार ठाकुर, जिला अध्यक्ष दशरथ ठाकुर, ललन ठाकुर, पंचायत उपमुखिया धर्मेंद्र कुमार ठाकुर, आशीष कुमार ठाकुर, मथुरा ठाकुर, अजय कुमार ठाकुर, चंदन ठाकुर, श्रीनाथ ठाकुर, उमाशंकर ठाकुर, अभिषेक कुमार ठाकुर, श्रवण कुमार ठाकुर, सुजीत यादव, देवेंद्र यादव, रफीक शेख, पूर्व पंचायत समिति सदस्य लल्लू बैठा, सऊद अंसारी, जानकी यादव, बंशीधर नगर के सचिव सत्येंद्र ठाकुर उर्फ दीपक ठाकुर समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।











