Location: Manjhiaon
मझिआंव | प्रतिनिधि
मझिआंव प्रखंड के रामपुर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय विडंडा परिसर में गुरुवार को अनुसूचित जाति एवं आदिम जनजातीय ग्राम उत्सव “धरती आबा” कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कनक ने किया।
कार्यक्रम के दौरान मैट्रिक परीक्षा में सफलता पाने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा महिलाओं के लिए गोद भराई और बच्चों के लिए मुंह जुट्ठी जैसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
इस मौके पर बीडीओ कनक ने उपस्थित अनुसूचित जाति और आदिम जनजाति समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा उनके हित में अनेक विकासात्मक योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ लें और अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाएं।
कार्यक्रम में पंचायत मुखिया कुमारी छाया, मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार पासवान, पंचायत सचिव सह प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी श्रीकांत उपाध्याय, रोजगार सेवक सत्येंद्र ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य फूल कली देवी, समिति सदस्य प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह, मनरेगा के कनीय अभियंता राजेश श्रीवास्तव, कार्तिक कुमार सहित बड़ी संख्या में विभागीय कर्मचारी व पदाधिकारी उपस्थित थे।











