Location: Garhwa
मझीयाँव। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव के निर्देश पर रामपुर गांव में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान दो आरोपी, प्रकाश पासवान एवं अखिलेश पासवान, मौके से फरार हो गए। उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई जारी है।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में लगभग 200 किलोग्राम जावा महुआ और 45 लीटर अवैध देशी शराब (आईडी) बरामद की गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
जिला प्रशासन ने दोहराया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे ऐसी गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें।











