रामनवमी पर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कन्या पूजन कर किया भंडारा उद्घाटन

Location: Garhwa

गढ़वा: रामनवमी के शुभ अवसर पर गढ़वा में जगह-जगह भंडारा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विभिन्न स्थलों पर कन्या पूजन कर, भगवान श्रीराम एवं मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ दीप प्रज्वलित कर भंडारा का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत भी की।

श्री ठाकुर ने व्यवसायी संघ बाजार समिति, युवा शक्ति संघ रंका मोड़, झुग्गी झोपड़ी दुकानदार संघ सहिजना मोड़ समेत कई स्थानों पर आयोजित भंडारा कार्यक्रम में भाग लिया। साथ ही उन्होंने स्टेशन रोड स्थित श्री रामलला मंदिर, सत्संग समिति लगमा, सनातनी हिंदू जागरण मंच मां काली मंदिर सोह लोटो में आयोजित शतचंडी महायज्ञ, कमलापुरी वैश्य समाज गढ़वा, लक्की क्लब पचपड़वा, वीर कुंवर सिंह अखाड़ा आदर्श नगर सुखबाना, श्री रामनवमी पूजा समिति मंगल भवन फॉरेस्ट कॉलोनी, श्री राम सेना समिति चिनियां प्रखंड बरवाडीह और मां भगवती मंदिर समिति दुलदुलवा मेराल द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की।

इस अवसर पर श्री ठाकुर ने कहा कि “मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर ही जीवन सफल हो सकता है। राम राज्य का मतलब है—आपसी भाईचारा, एकता और अखंडता। हर घर में खुशहाली हो, यही राम राज्य की परिकल्पना है।” उन्होंने भंडारा को सबसे बड़ा पुण्य कार्य बताते हुए कहा कि “भक्ति भाव से किए गए कार्यों में कभी कोई बाधा नहीं आती।”

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जवाहर पासवान, अनिता दत्त, महेंद्र प्रसाद, मनोज ठाकुर, प्रियम सिंह, एमपी गुप्ता, तनवीर आलम, सुनील गौतम, अमित रंजन, वेद प्रकाश पटवा, सनी केशरी, दिलीप गुप्ता, राजू केशरी, मनोज मेहता, दीपक कश्यप, अभिषेक पासवान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!