रामनवमी जुलूस को देखते हुए गढ़वा शहर में ट्रैफिक प्लान जारी

Location: Garhwa

गढ़वा: आगामी 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी जुलूस के मद्देनजर जिला परिवहन कार्यालय, गढ़वा ने शहर में यातायात नियंत्रण को लेकर विशेष रूट प्लान जारी किया है। इस दिन बड़े और छोटे वाहनों के आवागमन पर कई प्रतिबंध लागू होंगे।

यातायात व्यवस्था के प्रमुख बिंदु:

  1. चिनीयां मोड़ से रामलला मंदिर तक सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  2. रेहला की ओर से आने वाले वाहन बीएनटी मोड़ से डायवर्ट होंगे।
  3. डाल्टनगंज से गढ़वा आने वाले वाहनों को नगर चट्टी के पास से ही रूट बदलना होगा।
  4. छोटे वाहन सदर अस्पताल तक जा सकेंगे, लेकिन बड़े वाहनों को वायपास पकड़ना होगा।
  5. क्ल्याणपुर ओवरब्रिज के नीचे से बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
  6. मंझिआंव-कांडी से आने वाले वाहन मदरसा मैदान से आगे नहीं जा पाएंगे।
  7. मिनी बस स्टैंड और छठ घाट जाने के लिए केवल छोटे वाहनों को अनुमति दी जाएगी।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करें और रामनवमी जुलूस के दौरान शांति एवं सुव्यवस्थित यातायात बनाए रखने में सहयोग करें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!