रामनवमी के रंग में रंगा कांडी, निकली भव्य कलश यात्रा

Location: कांडी

कांडी प्रखंड मुख्यालय सहित पूरा क्षेत्र रामनवमी के भक्तिमय माहौल में डूब गया है। मंदिरों में भजन-कीर्तन और रामायण पाठ की मधुर ध्वनि गूंज रही है, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा से सराबोर हो गया है।

चैती नवरात्र के पहले दिन कांडी बाजार स्थित महावीर सह राम-जानकी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मंदिर प्रांगण से निकलकर सोन नदी तक पहुंची। इस कलश यात्रा में मुख्य यजमान नंदलाल चौधरी एवं उनकी पत्नी पूनम देवी रहे, जबकि 251 कलशधारी महिला, पुरुष और बच्चे श्रद्धा पूर्वक शामिल हुए।

मंदिर के पुजारी आनंद पांडेय ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ सोन नदी की पवित्र जलधारा से श्रद्धालुओं के कलश में जल भरवाया। इसके बाद भक्तजन पुनः मंदिर प्रांगण लौटे और कलश स्थापित किए। इस अवसर पर रामनवमी महोत्सव पूजा समिति के अध्यक्ष एवं पंचायत मुखिया विजय राम के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप फल वितरित किया गया।

अध्यक्ष विजय राम ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर कांडी में मुख्य सड़क के दोनों ओर लगभग 300 महावीरी झंडे लगाए गए हैं। वहीं, मंदिर में प्रतिदिन नवाहय रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के राजेश कुमार, उप मुखिया दिलीप राम, विनोद मेहता, विनोद चंद्रवंशी, संतोष कुमार, उमेश प्रसाद, कृष्ण कुमार सोनी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!