Location: पलामू
मेदिनीनगर। शहर में रात 9:00 बजते ही नो एंट्री खत्म हो जाती है।इसके बाद शहर में बड़े-बड़े वाहनों का आवागमन शुरू हो जाता है। जिसके वजह से शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।इस जाम को हटाने के लिए एक भी ट्रैफिक पुलिस जवान नहीं रहते हैं। अभी शादी विवाह लग्न का माहौल चल रहा है। जिसके वजह से हर दिन छह मुहान चौक,रेडमा चौक और कोयल नदी शाहपुर पुल पर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।मंगलवार रात का एक मामला है।शहर थाना क्षेत्र के छह मुहान चौक के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार रॉन्ग साइड में घुस गया। जिसके वजह से छह मुहान चौक के पास जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। ट्रक चालक और कार चालक के बीच बहस होने लगा। इसके बाद राहगीरों के द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर टाइगर मोबाइल के जवान राकेश कुमार सिंह और संतन कुमार छह मुहान चौक पहुंचकर दोनों चालक को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।इसके बाद दोनों टाइगर मोबाइल के जवानों ने छह मुहान चौक पर लगे सड़क जाम को मुक्त कराने का काम किया।











