Location: Garhwa
निजी कारणों का हवाला, संगठन में मची हलचल
गढ़वा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गढ़वा के जिलाध्यक्ष सूरज सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी को संबोधित अपने पत्र में उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ने की घोषणा की है। वे वर्ष 2020 से लगातार तीन बार जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
सूरज सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को संबोधित अपने पत्र में लिखा है कि वे निजी कारणों से जिला अध्यक्ष पद एवं पार्टी के प्रथमिक सदस्य से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धन्यवाद देते हुए लिखा है कि वे आगे भी जन सरोकार से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहेंगे।
सूरज सिंह के इस्तीफे के बाद गढ़वा जिले में पार्टी संगठन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब यह देखना होगा कि पार्टी उनके उत्तराधिकारी के रूप में किसे जिम्मेदारी सौंपती है।











