रांची : राजधानी के बहु बाजार के निकट गणपत नगर स्थित गणपत पैलेस एवं गौरी सावित्री हेरिटेज के प्रांगण में एक भव्य और सुंदर शिव -पार्वती मंदिर का निर्माण कराया गया है। मंदिर में भगवान शिव और पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को विभिन्न पूजा अनुष्ठान के बाद मंदिर में भगवान शिव -पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा की गई। शनिवार को विभिन्न पूजा अनुष्ठानों और भंडारे के साथ चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन हुआ।
प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के दौरान संध्या प्रतिदिन भजन- कीर्तन और प्रवचन का कार्यक्रम चल रहा था। गणपत पैलेस परिसर में भव्य और सुंदर मंदिर का निर्माण समाजसेवी जितेंद्र सिंह और पंकज सिंह ने कराया है। प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में यजमान की भूमिका रूपनारायण सिंह ने पत्नी के साथ निभाई । वाराणसी से आए विद्वान पंडितों ने यज्ञ संपन्न कराया । प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के दौरान भजन कीर्तन में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए । गणपत पैलेस परिसर का वातावरण भक्तिमय रहा। शनिवार की देर रात तक भजन संध्या कार्यक्रम में भक्त झूमते रहे। भंडारे में बड़ी संख्या में शहर शहर के गण्य मान्य लोग शामिल हुए ।











