रांची में आज भाजपा नेताओं का लगेगा जमावड़ा, 20 को आएंगे अमित शाह, तैयारी तेज

Location: रांची

रांची : विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा ने अभी से ही अपनी मजबूत के साथ-साथ एकता का संदेश देने का काम शुरू कर दिया है। झारखंड चुनाव के प्रभारी सह कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा लगातार रांची आ रहे हैं और विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।
कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चल रहा है। मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री रांची के तोरपा और खूंटी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने दावा किया कि अगली बार भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार झारखंड में बनेगी। कार्यकर्ताओं में जो उत्साह दिख रहा है उससे यह साफ हो गया है कि भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़ी हेमंत सोरेन की सरकार को चुनाव में बुरी तरह हार मिलने वाली है। यहां डबल इंजन की सरकार जल्द बनेगी।
इधर बुधवार को शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी रांची आ रहे हैं। दोनों नेता कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित सम्मान समारोह सह विजय संकल्प कार्यक्रम में शामिल होंगे। रांची महानगर के कार्यकर्ता भी सम्मानित किए जाएंगे। असम के मुख्यमंत्री भी कल झारखंड में ही रहेंगे। चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं का दौरा तेज हो गया है।
20 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची आ रहे हैं । वह 20000 कार्यकर्ताओं और नेताओं को विधानसभा में जीत का मंत्र देंगे। अमित शाह पहली बार प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 20 जुलाई को प्रदेश कार्य समिति की विस्तारित बैठक रांची स्थित जगन्नाथ मैदान में होगी। बैठक की तैयारी को लेकर विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। अमित शाह के दौरे को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं का रांची आने जाने का सिलसिला तेज हो गया है।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

शादी की सालगिरह को बनाया सेवा पर्व, CRPF जवान दंपती ने किया रक्तदान

शादी की सालगिरह को बनाया सेवा पर्व, CRPF जवान दंपती ने किया रक्तदान

सेहत से खिलवाड़: गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज व्यवस्था बेहाल, होमियोपैथी चिकित्सक से हो रहा एलोपैथी इलाज

सेहत से खिलवाड़: गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज व्यवस्था बेहाल, होमियोपैथी चिकित्सक से हो रहा एलोपैथी इलाज

मेराल की समस्याओं को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र

मेराल की समस्याओं को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र

कॉफी विद एसडीएम” में गूंजेगा दानरो संरक्षण का संकल्प

कॉफी विद एसडीएम” में गूंजेगा दानरो संरक्षण का संकल्प

सैलून दुकान में सेंधमारी, बैटरी, थियेटर व नकद सहित कई सामान चोरी

सैलून दुकान में सेंधमारी, बैटरी, थियेटर व नकद सहित कई सामान चोरी

कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
error: Content is protected !!