रांची के काके मनोचिकित्सालय से गायब हुआ युवक, मां ने थाने में दर्ज कराया सनहा

Location: सगमा

सगमा/गढ़वा। श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के गंगट्टी गांव निवासी कमला देवी, पति उमेश कुशवाहा ने अपने 24 वर्षीय बेटे के गुमशुदगी की सनहा थाना में दर्ज कराई है।

कमला देवी ने बताया कि उनका बेटा सोनेलाल कुशवाहा पिछले कुछ महीनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। इलाज के लिए उसे 14 अगस्त को रांची स्थित काके मनोचिकित्सालय ले जाया गया था। अस्पताल में भर्ती की प्रक्रिया के दौरान कागजात तैयार करवाने में परिजन व्यस्त थे, तभी शाम लगभग पांच बजे सोनेलाल अस्पताल गेट से अचानक गायब हो गया।

परिजनों ने अस्पताल परिसर और आसपास में काफी खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद वे घर लौट आए और थाने में सनहा दर्ज कराया।

गुमशुदा युवक का हुलिया इस प्रकार बताया गया है— रंग सांवला, लंबाई लगभग 5 फीट 5 इंच, पहनावे में काली शर्ट, पैंट और पैरों में हवाई चप्पल।

परिजनों ने प्रशासन और आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं युवक दिखाई दे तो तत्काल संपर्क करें।
संपर्क नंबर – 7054281140, 7488582541

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!