Location: Ramana
रमना (गढ़वा): दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय स्थित सूर्या क्लब के तत्वावधान में नवरात्र की प्रथम तिथि को एक दिवसीय भक्ति जागरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ झामुमो नेता ताहिर अंसारी, प्रमुख करुणा सोनी, मड़वानिया मुखिया स्वीटी वर्मा एवं सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर ताहिर अंसारी ने कहा कि नवरात्र आत्मचिंतन व आत्मशुद्धि का पर्व है। हमें अपने अंदर की बुराइयों को त्यागकर मन को स्वच्छ बनाना चाहिए। उन्होंने भक्ति जागरण जैसे आयोजनों के लिए सूर्या क्लब की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
प्रमुख करुणा सोनी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में भक्ति भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
मुखिया स्वीटी वर्मा ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पूरे दस दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में भाग लें और भक्तिरस में गोता लगाएं।
सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम को अजीत सोनी, धनंजय गुप्ता, दिनेश गुप्ता, राजू कुमार एवं राजाराम आदि ने भी संबोधित किया।
मौके पर सूर्या क्लब के अध्यक्ष अनमोल सोनी, पूर्व अध्यक्ष नंदू साह, अभय चंद्रवंशी, रमेश रवानी, देवकुमार ठाकुर, विद्या ठाकुर, मंटू गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, राज पाठक, दीपक गुप्ता, कमलेश ठाकुर, कुंदन वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।











