रमना में तीसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी

Location: Ramana

रमना (गढ़वा): रमना प्रखंड मुख्यालय से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अंचल अधिकारी विकास पांडेय और थाना प्रभारी आकाश कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने सड़क के दोनों किनारों पर फैले अतिक्रमण को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया।

इस अभियान में अंचल निरीक्षक दिवाकर सिंह, राजस्व उप निरीक्षक रामरक्षा सिंह, अंचल अमीन सुकरन सिंह, कुंदन ठाकुर सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

प्रशासन ने पहले ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से आम जनता को चेताया था कि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें। इसके बावजूद कई स्थानों पर लोगों ने चेतावनी को नजरअंदाज किया, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

अधिकारी ने जानकारी दी कि सड़क किनारे ऑटो, दोपहिया, तीनपहिया और मालवाहक वाहनों की मनमानी पार्किंग के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। अब जहां-तहां वाहन खड़ा कर बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क को अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से मुक्त रखना सभी की जिम्मेदारी है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!