Location: Ramana
रमना (गढ़वा): रमना में एक आभूषण सह बर्तन दुकान में बुधवार रात अज्ञात अपराधियों ने सेंध लगाते हुए करीब 35.05 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। गुरुवार को दुकानदार विकास कुमार सोनी के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दर्ज शिकायत के अनुसार चोरी हुए सामान:
- चांदी के नए आभूषण: 32 किलोग्राम (मूल्य 16 लाख)
- चांदी के पुराने गहने: 1 किलो 2.50 ग्राम (मूल्य 55 हजार)
- सोने के नए गहने: 200 ग्राम (मूल्य 13 लाख)
- सोने के पुराने गहने: 15 ग्राम (मूल्य 1 लाख)
- नकदी: 4.50 लाख रुपये
इस बड़ी चोरी की घटना से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार और एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही, आसपास के CCTV फुटेज खंगालकर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
हालांकि, पुलिस फिलहाल जांच से जुड़े विवरण साझा करने से बच रही है, ताकि अनुसंधान प्रभावित न हो।











