Location: Ramana
रमना प्रखंड के मूर्ति टोला बगौंधा स्थित गंगा तालाब छठ घाट परिसर में रविवार को छठ महापर्व की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुदर्शन बियार ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि व्रतियों की सुविधा के लिए टेंट, रौशनी, साउंड सिस्टम, मोटर झरना और भक्ति जागरण की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही सूर्य भगवान की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी।
छठ आयोजन के लिए प्रत्येक वर्ष कम से कम 1,500 रुपये सहयोग राशि देने वाले सदस्य बनाए जाएंगे। आयोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सुदर्शन बियार, मनोज गुप्ता, सुनील प्रजापति, बबलू बियार, रामप्रवेश साह, मनोज साह, दुर्गा बियार और पप्पू बियार को जिम्मेदारी दी गई।
सहयोग राशि संग्रह की जिम्मेदारी मनोज गुप्ता, बबलू बियार, मनोज साह, दुर्गा बियार, पप्पू बियार, विजय बियार, जयप्रकाश बैठा, सुनील प्रजापति, संजय प्रजापति छोटा, लल्लू प्रजापति और कुलदीप प्रजापति को सौंपी गई।
बैठक में नरेश साह, रामलाल बियार, रामव्रत प्रजापति, कृष्णा बियार, कमलेश बियार, सर्वेश कुमार गुप्ता, उमेश कुमार गुप्ता, पप्पू गुप्ता, राकेश गुप्ता, रुजून गुप्ता, अवधेश बियार, नीरज बियार, बिगन बियार, महेन्द्र प्रसाद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे











