रमना: बुलका पंचायत में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर आयोजित

Location: Ramana

रमना | प्रतिनिधि

रमना प्रखंड के बुलका पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बुधवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीओ विकास पांडेय और पंचायत की मुखिया अनिता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन प्रस्तुत किए गए। इनमें 25 लोगों ने आवास योजना, 4 ने पेंशन योजना, 3 ने किसान क्रेडिट कार्ड, 2 ने केवाईसी और 8 ने गैस कनेक्शन के लिए आवेदन जमा किए। सभी आवेदनों को जांच के उपरांत समुचित कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दिया गया है।

सीओ विकास पांडेय ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड, जाति-निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पोषण अभियान, स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मिशन इंद्रधनुष और मनरेगा जैसी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों को दिया जाएगा।

इस अवसर पर मुखिया अनिता देवी, सामाजिक कार्यकर्ता आलोक सिंह समेत कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर पंचायत सचिव विनोद राम, बीपीओ राजदीप कुमार, आनंद कुमार, राहुल प्रकाश समेत सभी विभागों के कर्मी और प्रखंड-अंचल स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!