रमकंडा (प्रतिनिधि)।
ग्राम रमकंडा निवासी संदीप कुमार ने न्याय की गुहार लगाई है। संदीप का कहना है कि वह वर्षों से रमकंडा बाजार में चाट-चाउमिन का ठेला लगाकर अपनी रोजी-रोटी चलाते थे। लेकिन बीते 8 महीनों से उसी स्थान पर गांव के ही दिनेश गुप्ता और उनकी पत्नी गायत्री गुप्ता ने जबरन बालू डंप कर बांस से घेराबंदी कर दी है, जिससे वे अपना ठेला नहीं लगा पा रहे हैं।
संदीप ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उन्हें राजनैतिक कारणों से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिनेश गुप्ता का कहना है—“तुमने मिथिलेश ठाकुर को वोट नहीं दिया, इसलिए अब ठेला नहीं लगाने दूंगा।”
पीड़ित का कहना है कि वह कई बार स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और अंचलाधिकारी (CO) से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। “CO साहब भी कहते हैं कि वो कुछ नहीं कर सकते,” संदीप ने बताया।
संदीप कुमार ने हाथ जोड़कर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि उन्हें न्याय दिलाया जाए और उनकी रोजी-रोटी को बहाल किया जाए। संपर्क के लिए उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 9199696020 भी साझा किया है।











