रतनलाल ऑटो बाइक्स शोरूम के कर्मचारी के पेट में घुसा सीसा ,गंभीर रूप से घायल।

Location: पलामू

मेदिनीनगर।शाहपुर से लेकर चैनपुर और नेउरा तक सड़क की स्थिति इन दिनों काफी जर्जर हो गई है। लोग इस पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।प्रतिदिन इस रास्ते से गुजरने वाले लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। बीती रात सड़क पर बने गड्ढे में गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए उनके पेट में गड्ढे में पड़ा नुकीला सीसा घुस गया।जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल व्यक्ति की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के बीचला मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता के पुत्र सुनील कुमार गुप्ता उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सुनील कुमार गुप्ता मंगलवार की रात मेदिनीनगर रतनलाल ऑटो बाइक्स शो रूम से काम कर बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में वह अनियंत्रित होकर चैनपुर में सड़क पर बने गड्ढे में जा गिरे। गड्ढे में पड़े नुकीला सीसा उनके पेट में घुस गया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल सुशील कुमार को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।वही घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह,पुलिस जवान महेंद्र कुमार,विकाश कुमार और गौरव कुमार अस्पताल पहुंच कर घायल के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लिया।वही सुनील को इलाज के लिए लेकर पहुंचे परिजन और स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से चैनपुर की सड़क जर्जर स्थिति में है।इसके बाद भी यहां के जनप्रतिनिधि और विधायक लापरवाह बने बैठे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि समय पर इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। सड़क के जर्जर स्थिति के कारण लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा था।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!