रंका में लंबित उग्रवादी कांडों की समीक्षा, तीन माह में निष्पादन का निर्देश

Location: Ranka


रंका/गढ़वा: पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने शुक्रवार को रंका थाना में आयोजित बैठक में अनुमंडल के सभी थानों में दर्ज लंबित उग्रवादी कांडों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी तीन माह के भीतर सभी मामलों का अनुसंधान पूर्ण कर निष्पादन सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि अनुमंडल अंतर्गत रंका में 7, रमकंडा में 3, भंडरिया में 12 एवं बड़गड़ थाना में 1—कुल 23 उग्रवादी कांड लंबित हैं। इनकी गहन समीक्षा कर थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी मामलों का समयबद्ध अनुसंधान कर न्यायालय में निष्पादन प्रस्तुत किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि उग्रवादी मामलों में न्यायालय और डाटा से संबंधित जो भी तकनीकी या प्रक्रियागत समस्याएं आ रही हैं, उन्हें आपसी समन्वय से शीघ्र सुलझाया जाए। वर्ष 2023 तक के सभी लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई और इन्हें जल्द निष्पादित करने का आदेश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लंबित मामलों के कारण नए मामलों के अनुसंधान पर प्रभाव पड़ता है, जिससे न्यायालय पर भी अनावश्यक दबाव बनता है।

इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक रोहित रंजन सिंह, पुलिस निरीक्षक सुभाष कुमार पासवान, चिनिया थाना प्रभारी अमित कुमार, रमकंडा के पुलिस अवर निरीक्षक, भंडरिया थाना प्रभारी अभिजीत गौतम तथा बड़गड़ थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।


Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    विधायक शशि भूषण मेहता ने लेस्लीगंज थाना प्रभारी का किया स्वागत

    विधायक शशि भूषण मेहता ने लेस्लीगंज थाना प्रभारी का किया स्वागत

    झारखंड के 8 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर चला बड़ा टिकट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 1233 यात्री

    झारखंड के 8 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर चला बड़ा टिकट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 1233 यात्री

    विद्यालय में संयोजिका से छेड़खानी का आरोप, प्रधानाध्यापक पर FIR दर्ज — पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप

    विद्यालय में संयोजिका से छेड़खानी का आरोप, प्रधानाध्यापक पर FIR दर्ज — पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप

    प्रशासनिक खबर

    प्रशासनिक खबर

     जनता की उम्मीदों को कर रहे भस्म, खुद को सनातनी कहकर फैला रहे भ्रम: धीरज दुबे का विधायक पर वार

     जनता की उम्मीदों को कर रहे भस्म, खुद को सनातनी कहकर फैला रहे भ्रम: धीरज दुबे का विधायक पर वार

    बेलचम्पा कोयल नदी पुल लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    बेलचम्पा कोयल नदी पुल लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!