रंका में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

Location: Ranka


रंका (गढ़वा):
रंका शहर स्थित ऐतिहासिक ठाकुरबाड़ी मंदिर से मंगलवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं की जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र को राजपुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि, घंटा और अन्य वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि के बीच रथारूढ़ कराया गया और मौसीबाड़ी तक यात्रा कराई गई।

भगवान के रथ को खींचने के लिए भक्तों में उत्साह देखते ही बनता था। लोग रथ को छूने और धक्का देने के लिए उत्साहित व व्याकुल दिखे। परंपरानुसार रथयात्रा से पहले शुक्रवार को ठाकुरबाड़ी मंदिर में विशेष पूजा और 24 घंटे का अखंड भगवन्नाम कीर्तन संपन्न हुआ। इसके बाद विशेष आरती और महाप्रसाद अर्पित किए गए।

दोपहर बाद ठाकुर जी के श्रीविग्रह को गाजे-बाजे, शंखध्वनि और संकीर्तन के साथ नगर भ्रमण पर ले जाया गया। वापसी यात्रा के बाद तालध्वज, दर्पदलन एवं गरुड़ध्वज के संयुक्त स्वरूप रथ पर भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र को पुनः रथासीन कराया गया। विशेष पूजन और महाआरती के बाद राजा कुमार गोवर्धन प्रसाद सिंह ने रथ खींचकर यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया।

भक्तों ने मौसमी कोरेया के पुष्पवर्षा के बीच जयघोष करते हुए रथ को मौसीबाड़ी तक पहुंचाया। वहां दर्जनों महिला श्रद्धालुओं ने सिर पर मंगल कलश लिए मंगल गीतों के बीच भगवान की अगवानी की। भगवान को चांदी के सिंहासन पर विराजमान कर विशेष पूजा, दीपदान, महाआरती और प्रसाद भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर अपने और अपने परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।

भगवान जगन्नाथ एक सप्ताह तक मौसीबाड़ी में विराजमान रहेंगे, जहां प्रतिदिन श्रीमद्भागवत महापुराण का संगीतमय पाठ कराया जाएगा और रात्रि में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!